महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण

Feb 12, 2026 - 19:55
 0  33
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण

हमीरपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत थाना राठ क्षेत्र अंतर्गत स्थित चौपड़ा मंदिर राठ एवं सालेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण कर मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। उन्होंने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी राठ, प्रभारी निरीक्षक थाना राठ व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow