ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षण
हमीरपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह द्वारा संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली गई तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही कराते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम बिवार में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। मौके पर कार्रवाई करते हुए एक स्थान पर पाइपलाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि दूसरे स्थान पर मरम्मत कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
ग्राम पहाड़ी भिटारी में पेयजल आपूर्ति से संबंधित विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्युत आपूर्ति की समय-सारणी के कारण पानी को सीडब्ल्यूआर से टंकी तक पहुंचाने में आ रही समस्या सामने आई। इसके समाधान के लिए विद्युत विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंता से वार्ता कर समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति की जा सके। इस दौरान ग्रामीणों से भी जलापूर्ति के संबंध में जानकारी ली गई।
What's Your Reaction?