उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डा० प्रिंयका मौर्या ने किया जनसुनवाई

Jan 7, 2026 - 21:43
 0  22
उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डा० प्रिंयका मौर्या ने किया जनसुनवाई

आजमगढ़। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डा० प्रिंयका मौर्या द्वारा सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के अन्तर्गत कुल 14 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरण, दहेज, छेड़खानी, जमीनी विवाद, गुमशुदा, साइबर क्राइम आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए। उनके द्वारा 04 प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया गया, शेष 10 प्रकरण को उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिये।

सदस्य ने समस्त पीड़ित महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप सभी को एक सशक्त, मजबूत, स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर महिला बनने की जरूरत हैं, उ०प्र० राज्य महिला आयोग आपके साथ है। इसके पश्चात उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय गम्भीरवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें समस्त कर्मचारीगण उपस्थिति पाये गये। रसोई घर का भी निरीक्षण किया गया, सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पायी गयी एवं साफ सफाई व्यवस्थित ढंग से पायी गयी। 

सदस्य द्वारा समस्त बच्चों से वार्ता की गयी। वार्ता के क्रम में बच्चों द्वारा बताया गया कि आवासीय विद्यालय में हमें कोई समस्या नहीं है, समय से नाश्ता भोजन मिलता है, पढ़ाई भी सही तरीके से होती है। उन्होंने समस्त बच्चों से कहा कि आप लोग मेहनत से पढ़ाई करिए और अपने जीवन में आगे बढने के लिए अभिप्रेरित किया गया। उन्होंने समस्त बच्चों के साथ वृक्षारोपण भी किया।

इसके उपरान्त जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्था सुव्यवस्थित पायी गयी। समस्त अधिकारीगण द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी दी गयी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेन्टर योजना के बारे में जानकारी दी गयी। 

जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर, हब फार इम्पॉवरमेंट, विशेष दत्तक ग्रहण के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow