जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Nov 23, 2026 - 20:27
 0  4
जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़ (संवाददाता)। जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों को स्वगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वगणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वगणना करने के तरीके, आवश्यक सावधानियों तथा प्रक्रिया को सरलतापूर्वक पूर्ण करने के महत्वपूर्ण टिप्स बताए। साथ ही, जनगणना से प्राप्त आँकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं के निर्माण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं संसाधनों के बेहतर नियोजन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके माध्यम से देश की जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आँकड़े प्राप्त होते हैं, जो भविष्य की नीतियों एवं विकास योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए प्रत्येक निवासी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं स्वगणना में भाग लें तथा अपने परिवार, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक एवं प्रेरित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow