सरकार के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के मूल्यांकन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Feb 13, 2026 - 19:29
 0  20
सरकार के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के मूल्यांकन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डा0 एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सरकार के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय रैंकिंग तथा जनपद के 50 लाख रूपये एवं उससे अधिक लागत की परियोजनाओं/निर्माणाधीन कार्यों की जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में समीक्षा की गयी। 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड से प्राप्त विभिन्न विकास कार्याे/योजनाओं की प्रगति/ रैकिंग व ग्रेडिंग के अनुसार विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्याे में किसी तरह की शिथिलता न बरतें। उन्होंने कहा कि यदि गलत डेटा फीड करने के कारण जनपद की रैंक प्रभावित होगी तो संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारीगण स्वयं अपने पर्यवेक्षण में निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। प्रत्येक ऑफिस में ईऑफिस के जरिए फाइलों का निस्तारण कराया जाये। सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति समय से भर दें, ताकि मासिक रैकिंग में उसकी मार्किंग हो सके। अधिकारीगण टारगेट को ध्यान में रखकर कार्य करें और योजनाओं की वास्तविक वित्तीय एवं भौतिक प्रगति फीड करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से सीएम डैशबोर्ड पर सभी सम्बन्धित विभागों की मासिक रैकिंग और ग्रेडिंग से उनके कार्य के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है, इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें। उन्हांेने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीडिया से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और जिला सूचना अधिकारी को 48 घण्टे के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रेषित करें। सीएम हाउस से मीडिया कटिंग की नियमित समीक्षा की जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow