एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने एआईआर 4, 7 एवं 8 हासिल कर रचा कीर्तिमान

Apr 30, 2026 - 20:50
 0  8
एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने एआईआर 4, 7 एवं 8 हासिल कर रचा कीर्तिमान

लखनऊ, संवाददाता। एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी.परीक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

आई.एस.सी. परीक्षा में सुहानी साख्या ने 98.25 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इण्डिया 7वां स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया। निष्कर्ष त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ आल इण्डिया 8वां स्थान प्राप्त किया। आई.सी.एस.ई. परीक्षा में सूर्यांश अवस्थी ने 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इण्डिया 4 चौथा स्थान प्राप्त किया। दीपांजलि दीक्षित ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

होनहार छात्रों को जुलाई माह में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता-पिता, प्रधानाचार्या, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। छात्रों ने शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए नोट्स, असाइनमेंट्स, टेस्ट सीरीज़ आदि को अपनी सफलता में अत्यंत सहायक बताया।

एस.के.डी. ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह, उप-निदेशिका निशा सिंह, सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) कुसुम बत्रा एवं प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow