मानवीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले यूपी-112 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Jun 22, 2026 - 20:35
 0  3
मानवीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले यूपी-112 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

हमीरपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा जनपद  में तैनात यूपी-112 के उन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान त्वरित, मानवीय एवं सराहनीय कार्य करते हुए जरूरतमंदों की सहायता कर पुलिस की संवेदनशील छवि को मजबूत किया। 

सम्मानित पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए उल्लेखनीय कार्य किए गए। थाना मौदहा क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची के मिलने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची से पूछताछ की गई तथा उसके परिजनों को बुलाकर उसे सकुशल सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार थाना जरिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहांड पहुंचाकर समय से उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। 

थाना राठ क्षेत्र में मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाकर उपचार कराया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

एसपी द्वारा पायलट होमगार्ड 526 इस्माइल, कमाण्डर आरक्षी विकास कुमार, पायलट आरक्षी संजेश कुमार, सबकमाण्डर सत्यप्रकाश, कमाण्डर आरक्षी आसिफ शेख, पायलट आरक्षी मो. फिरोज, सहकमाण्डर आरक्षी रनवीर, कमाण्डर मुख्य आरक्षी अतुल कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता पुलिस विभाग की उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचायक है। ऐसे कार्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा एवं सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, लगन एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow