लव जिहाद के मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने नेशनल हाईवे किया जाम
हमीरपुर। जनपद केसुमेरपुर कस्बा में मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर नग्न फोटो इंस्टाग्राम में वायरल करने पर हिंदू संगठनों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर थाने का घेराव कर दिया। हजारों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने नेशनल हाईवे 34 को जाम कर दिया।
लव जिहाद को लेकर अचानक हिंदू संगठन ने भारी संख्या में आरोपी घर पहुंच गए। पुलिस जब तक समझ पाती आरोपी के मकान में पत्थरों से तोड़फोड़ लगे। पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को भगाया। आरोपी के पिता मौलाना खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंदू हजारों की संख्या में थाने में घुस गए और आरोपी के पिता को हवाले करने की मांग की तथा आरोपी एहसान खान को तत्काल गिरफ्तार करने मांग करते हुए जय भवानी, जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
एसडीएम सदर व सीओ सदर राजेश कमल ने हिंदू संगठनों को आश्वासन दिया कि गिरफ्तारी रात 10ः00 बजे तक हो जाएगी किन्तु हिंदू संगठन नहीं माने और नेशनल हाईवे 34 जाम कर दिया। चार घंटे से हमीरपुर से मौदहा तक हजारों की संख्या में ट्रक व छोटे वाहन फंसे रहे। पुलिस ने हिंदू संगठनों व व्यापारियों के तेवर देख भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
सदर विधायक मनोज प्रजापति, संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा आसपास क्षेत्र से भी लोग इकट्ठा हो रहे हैं। लव जिहाद की घटना लेकर प्रशासन चाक चौबंद है। पीड़िता वैश्य परिवार की नाबालिक बेटी है।
सीओ सदर राजेश कमल ने बताया की पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदर विधायक मनोज प्रजापति घटना स्थल पर मौजूद रहे। आरोपी एहसान अली का पिता एएमआई पार्टी का नेता हैं। पूर्व में विधायक का चुनाव भी लड़ा था। मौलाना खान एक रसूखदार नेता व लकड़ी व्यापारी है।
What's Your Reaction?