जिलाधिकारी ने की गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

Jan 23, 2025 - 17:11
 0  1
जिलाधिकारी ने की गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा


हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली जाये। वाहनों की व्यवस्था कर ली जाये। नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया जाये। सभी अधिकारी व कर्मचारी फॉर्मल पोशाक पहन कर आएं। श्रेष्ठ झंकियों को पूर्व की भांति पुरस्कृत किया जाये। कुछ स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित करने की व्यवस्था की जाये। महापुरुषों की सभी प्रमुख मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाये। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow