फिर निकली संत प्रेमानंद की रात्रि पदयात्रा

Feb 18, 2025 - 20:41
 0  41
फिर निकली संत प्रेमानंद की रात्रि पदयात्रा

मथुरा (संवाददाता आलोक तिवारी)। वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर छाए संकट के बादल आज छट गए पूर्व की भांति रात्रि दो बजे संत प्रेमानंद महाराज अपने श्रीकृष्ण शरणम् आश्रम से निकले। मार्ग भी वही चुना जहां से पहले निकलते थे लेकिन आज वहां का नजारा ही कुछ और रहा। जिस एनआरआई ग्रीन सोसाइटी ने विरोध किया था, उन्होंने दीप जलाकर स्वागत सत्कार किया और महाराज से अपनी गलती की माफी मांगी।

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा जैसे ही एनआरआई ग्रीन के पास पहुंची तो यहां के निवासियों ने दीप जलाकर और पुष्पवर्षा कर महाराज का स्वागत किया। सड़क पर फूल बिछाए गए और महाराज को देखते ही राधे-राधे कहते हुए झूमने लगे। एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि महाराज हमारे हैं, और हम महाराज के हैं। किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

पद यात्रा से वृंदावन के लोगों में एक शंका घर कर गई कि वर्षों से निकलने वाली संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का अचानक एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने किस के इशारे पर इस तरह का विरोध कर मीडिया जगत में सरगर्मी बढ़ाई और अब किस दबाव में संत प्रेमानंद महाराज से खुद आश्रम में जाकर माफी मांगी। आज खुद खड़े होकर महाराज की रात्रि यात्रा में पलक पांवड़े बिछा कर खुद खड़े हो गए पर संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाकर अपने आपको धन्य महसूस करने वाले उनके भक्तों में दोगुना जोश अपने लाडले महाराज की पदयात्रा को लेकर दिखाई दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow