विकसित भारत की झलक हैं केंद्रीय बजट - विधायक मेघश्याम सिंह

Feb 11, 2025 - 17:20
 0  22
विकसित भारत की झलक हैं केंद्रीय बजट - विधायक मेघश्याम सिंह

मथुरा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने के उद्देश्य से जो बजट पेश किया गया हैं, वह सराहनीय हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा केंद्रीय बजट के विषय पर स्थानीय होटल गुरु कृपा ग्रांड में आयोजित प्रेस वार्ता में विधयक मेघश्याम सिंह ने कही।

पत्रकार बंधुओं को जानकारी देते हुए विधायक मेघश्याम सिंह ने बताया कि यह बजट नये भारत का बजट हैं, इस बजट से मध्यम वर्ग को आर्थिक रूप से मज़बूत किया गया है। साथ ही गरीबों का भी विशेष ख्याल रखा गया हैं। इस बजट से निम्न वर्ग भी मध्यम वर्ग में शामिल होने लगेगा।

जिलाध्यक्ष महानगर घनश्याम लोधी ने कहा कि मोदी जी के विजन विकसित भारत को पूर्ण करने के लिये यह बजट महत्वपूर्ण होगा और जो टैक्स में छूट की गयी हैं इससे मध्यम वर्ग को पैसा खर्च करने के लिये बचेगा, जिससे वह निवेश और खरीदारी कर सकेंगे।

कार्यक्रम संजोयक प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि वित्त मंत्री ने इस बजट से सभी क्षेत्र जैसे शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, कृषि, विकास और रक्षा में भारत मजबूत होगा। जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी एडवोकेट ने बताया कि किसानों, निम्न वर्ग, युवाओं तथा मध्यम वर्ग इस बजट से लाभान्वित होंगे और एक नये भारत की संकल्पना पूर्ण होगी।

जला उपाध्यक्ष श्याम सिंघल एडवोकेट ने सभी पत्रकार बंधुओं आभार व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, प्रिंस, यशराज चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow