अपर पुलिस अधीक्षक ने सादुल्लानगर थाने का किया औचक निरीक्षण

Apr 2, 2026 - 21:51
 0  17
अपर पुलिस अधीक्षक ने सादुल्लानगर थाने का किया औचक निरीक्षण

सादुल्लानगर (बलरामपुर), संवाददाता। जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्लानगर का  अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात व शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने, समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow