श्रावण मास के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने चौपरेश्वर राम धाम मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Jul 26, 2026 - 20:51
 0  2
श्रावण मास के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने चौपरेश्वर राम धाम मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हमीरपुर, संवाददाता। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए को रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना राठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित चौपरेश्वर राम धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा के संबंध में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जा सके। इसके बाद सरीला के शैलेश्वर मंदिर में भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सरीला सीओ भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow