आरती रथ को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बहराइच। निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2000 की धारा (ग) के अन्तर्गत जनपद के समस्त गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा एक/पूर्व प्राथमिक कक्षा में अलाभित समूह/दुर्बल वर्ग के 03 वर्ष से लेकर 07 वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय के प्रारम्भिक कक्षा की कुल छात्र संख्या का 25 प्रतिशत की सीमा तक निःशुल्क प्रवेश हेतु लक्षित वर्ग में जनजागरूकता जाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर से आरती रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम श्री त्रिपाठी को निर्देश दिया कि जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए लक्षित वर्ग का शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराया जाय।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बहराइच में आईटी पोर्टल पर ग्रामीण क्षेत्रों के 427 तथा शहरी क्षेत्र के 145 विद्यालय मैप्ड हैं। श्री सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में 2275 तथा शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में 864 उपलब्ध हैं। रिक्त सीटों के सापेक्ष 03 चरणों में प्रवेश की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए 02 फरवरी से आवेदन प्रारम्भ हो चुका है।
इस अवसर पर जिला समन्वय सामुदायिक सहभागिता आशुतोष सिंह तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?