मेधावी छात्रों को स्टडी टेबल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

Jun 4, 2026 - 20:25
 0  5
मेधावी छात्रों को स्टडी टेबल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

सादुल्लानगर (बलरामपुर), संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत देवरिया इनायत एवं ग्राम पंचायत भीरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6, 7 एवं 8 के मेधावी विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत की ओर से स्टडी टेबल वितरित किए गए। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ग्राम पंचायत देवरिया इनायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को स्टडी टेबल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रधान/प्रशासक प्रतिनिधि निजामुद्दीन चौधरी, पंचायत सचिव दीपक गुप्ता तथा प्रधानाध्यापक राजीव कुमार झा मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है और ऐसे प्रोत्साहन से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत भीरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी मेधावी विद्यार्थियों को स्टडी टेबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधान/प्रशासक प्रतिनिधि अनिल तिवारी, सचिव दीपक गुप्ता एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने तथा अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा को बढ़ावा देने वाला सराहनीय कदम बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow