जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न
आजमगढ़ (संवाददाता)। शैक्षिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय, आजमगढ़ की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 शनिवार को जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक (डी.आई.ओ.एस.), आजमगढ़ एवं जिला प्रशासन की देखरेख में कराई गई। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य शशि कान्त राय ने दी।
प्राचार्य ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जनपद के सभी 23 विकास खण्डों से कुल 4988 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3729 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे तथा 1259 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद में कुल उपस्थिति 74.76 प्रतिशत रही।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की अवधि तक किसी भी केंद्र पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती थी, जिससे किसी भी तरह की किसी को असुविधा नहीं हुई। इन विद्यार्थियों में से नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा हेतु 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
What's Your Reaction?