पेंशनरों की समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन
गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरूवार को पेंशनर्स की शाखा श्रावस्ती द्वारा आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को सम्मिलित न किए जाने तथा सातवें वेतन आयोग की भांति पेंशन पुनरीक्षण का लाभ दिए जाने, कोरोना काल के दौरान 18 महीने के अवशिष्ट महंगाई भत्ते का भुगतान करने, पेंशन राशिकरण की कटौती 11वर्ष किए जाने, पेंशनरों को 65,70,75,वर्ष की आयु पर 5,10,15 प्रतिशत अतिरिक्त के रूप में भुगतान किए जाने आदि समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन जनपद अध्यक्ष के०बी०सिंह के नेतृत्व मंे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के माध्यम से प्रधानमन्त्री भारत सरकार को भेजा गया।
ज्ञापन देते समय एन०बी०सिंह, उत्तम प्रसाद शुक्ला, अशोक सिंह, परम दत्त, इन्द्र बहादुर, चन्द्र मोहन मिश्रा, शत्रुघ्न शुक्ला, डीएससी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?