पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में गोण्डा के योग प्रशिक्षकों ने लिया विशेष प्रशिक्षण

Sep 24, 2026 - 21:37
 0  7
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में गोण्डा के योग प्रशिक्षकों ने लिया विशेष प्रशिक्षण

गोण्डा, संवाददाता। योग के माध्यम से जन-जन को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के प्रति जागरूक करने में निरंतर सक्रिय गोण्डा के योगाचार्य एवं योग प्रशिक्षक ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित मुख्य योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता की।

प्रशिक्षण शिविर में गोण्डा के योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी एवं योग प्रशिक्षकों में आशीष गुप्ता  अनिल भट्ट, गौरव गुप्ता ने योग, प्राणायाम, ध्यान एवं योग शिक्षण की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान योग के क्षेत्र में नियमित रूप से सेवाएं देने वाले प्रशिक्षकों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए योग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

शिविर के दौरान योगगुरु स्वामी रामदेव का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करना गोण्डा के योगाचार्य एवं योग शिक्षकों के लिए विशेष और प्रेरणादायक अनुभव रहा। स्वामी रामदेव ने योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाने के लिए योग साधकों एवं प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

गोण्डा के योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी एवं योग शिक्षक आशीष गुप्ता, अनिल भट्ट और गौरव गुप्ता पिछले काफी समय से जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित योग कक्षाओं, योग शिविरों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य योग को केवल अभ्यास तक सीमित न रखते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाकर जन-जन तक पहुंचाना है।

हरिद्वार में प्राप्त यह प्रशिक्षण और स्वामी रामदेव का आशीर्वाद गोण्डा के योगाचार्य एवं योग शिक्षकों के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत बना है। प्रशिक्षण से लौटकर योग शिक्षक जिले में योग गतिविधियों को और व्यापक रूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow