जिला आजीविका अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा

Jul 14, 2026 - 21:29
 0  4
जिला आजीविका अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा

अमेठी, संवाददाता। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आजीविका अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पोषाहार उत्पादन इकाई के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, उनके बैंक खाते खोलने तथा एमआईएस एंट्री की प्रगति पर विशेष जोर दिया। 

उन्होंने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों-जैसे राशन कार्ड धारक, जीरो पॉवर्टी श्रेणी के परिवार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों-को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना, समूह स्टार्टअप फंड, सामुदायिक निवेश प्रणाली, तथा ‘प्रेरणा कैंटीन’ के संचालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन के लिए संचालित ‘सवेरा मार्ट’ की स्थिति पर भी चर्चा की गई और इसे और सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के संचालन हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केयरटेकर बनाए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ एवं ‘बीसी सखी’ के कार्यों की समीक्षा करते हुए बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक सुलभ बनाने पर जोर दिया बैठक में पोषाहार उत्पादन इकाई में हो रहे उत्पादन एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किए जाएं, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गति बनी रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने 8 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर प्रदान किया इसके माध्यम से विद्युत सखियां विद्युत बिल जमा करेंगी तदोपरांत जमा पर्ची उपभोक्ता को उपलब्ध कराएंगी। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीईएसटीओ पन्नालाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow