उप मुख्यमंत्री जनपद में संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश
आगरा, संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण, मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य, विधायकगण डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रानी पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाह, डॉ. धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी, जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारीगण द्वारा पुष्पगुच्छ देकर, पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे तथा पार्टी के पदाधिकारियों, संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व जनपद के अधिकारियों के साथ सरकार की लोककल्याणकारी संचालित योजनाओं की प्रगति,विकास कार्यों, कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा की।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्राप्त विभिन्न योजनाओं, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों हेतु आवंटित धनराशि को वित्तीय वर्ष समाप्ति तक बचा कर रखने,पात्रों को लाभान्वित न करने की प्रवृत्ति पर स्पष्ट निर्देश दिए कि धनराशि का समय से गरीब, आमजन को सुविधा देने, विभिन्न योजनाओं में चयन कर लाभान्वित करने के कड़े निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने सभी तहसीलों, ब्लॉक व थानों से जुड़े मामलों में आमजन से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने, उन्हें निराश न लौटाने, प्रत्येक प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने सेवा व सद व्यवहार करने के संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवासहीन पात्र आमजन को चिह्नित कर योजना का लाभ देने, अपात्र बाहरी घुसपैठियों के विरुद्ध अभियान चलाने, बाहरी घुसपैठियों द्वारा फर्जी कागजातों के आधार पर आवास सहित अन्य सुविधाओं का लाभ लेने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में गरीब आदमी की आशा बढ़ी है, आवास, राशन, पेंशन, आयुष्मान भारत आदि में पात्र लोगों को पंजीकृत करें, गरीबों के हक का सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध, सरकारी आवास आवंटन आदि में भ्रष्टाचार करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें।
बैठक में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम राजन राय, पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी, जिला विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?