देश की सेवा है इनकी पसंद, कृष्णा राजपूत ने रच दिया इतिहास

Mar 4, 2025 - 17:37
 0  24
देश की सेवा है इनकी पसंद, कृष्णा राजपूत ने रच दिया इतिहास

मथुरा (संवाददाता आलोक तिवारी)। एक साधारण युवक ने अपनी समाज सेवा के जुनून से राष्ट्रीय पहचान बनाई। उनकी उपलब्धियां प्रेरणादायक हैं और उन्होंने समाज में कई बदलाव लाने का प्रयास किया है। मथुरा के कृष्णा राजपूत को उनके समाज सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। उनके अनवरत सेवा समाज के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय बन गई है।

2023 में अपने पिता के सहयोग से समाज सेवा का कार्य शुरू किया। उस समय उन्होंने जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने, गरीब बच्चों को शिक्षा देने और बीमार लोगों का इलाज कराने में मदद की। उनके पिता हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहते थे और उन्होंने कृष्णा को भी यही सिखाया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

गौ माता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनका सक्रिय योगदान है। उनका मानना है कि गौ माता की सेवा करने से उनको शांति मिलती है। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया और एक हजार से अधिक छात्रों को तनाव से मुक्त करने में मदद की। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए, जिनमें आओ मिलकर बात करे, बाल विवाह और कैरियर से जुड़े अभियान थे। उनके प्रयासों से कई छात्र अपने परिवार का सहारा बने है। इसके साथ ही, उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए उन्हें नई स्किल्स सिखाईं और उनका मार्गदर्शन किया.

कृष्णा ने बताया कि समाज सेवा का विचार और प्रेरणा उन्हें उनके पिता से मिली। उनके पिता के अनुसार जो समय दूसरों की मदद में लगाया जाए, वही सबसे मूल्यवान समय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow