सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्रा दीक्षा मिश्रा बनीं टापर

May 13, 2026 - 20:17
 0  134
सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्रा दीक्षा मिश्रा बनीं टापर

सुल्तानपुर, संवाददाता। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बहन दीक्षा मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ इण्टमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अद्वितीय सफलता अर्जित की है। इसी विद्यालय के भैया यश शर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तो बहन दीपाली ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इन भैया-बहनों ने अपने प्रदर्शन से समूचे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। कुल पांच भैया बहनों ने 95 प्रतिशत से भी अधिक अंक अर्जित कर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

परीक्षा प्रभारी गिरीश दूबे ने बताया कि पंजीकृत 632 छात्रों में से 631 छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का परीक्षाफल 99.9 प्रतिशत रहा। कुल 596 भैया बहनें रिकॉर्ड बनाते हुए प्रथम श्रेणी में इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। कुल 33 छात्र तो ऐसे हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। गौर करने वाली बात यह है कि हाईस्कूल के रिजल्ट में  समूचे जिले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद इण्टरमीडियट की परीक्षा में भी सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर के छात्रों ने अपना जलवा बरकरार रखा है। 

इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वी0के0 झा, शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी समेत समस्त विद्यालय परिवार ने  कीर्तिमान स्थापित करने वाले भैया बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। परीक्षा में सफल  छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मिष्ठान्न खिलाकर माल्यार्पण कर उनका पूरे उत्साह के साथ अभिनन्दन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow