मुख्यमंत्री मोहन के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने की बैठक

Jan 5, 2026 - 21:36
 0  27
मुख्यमंत्री मोहन के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने की बैठक

शहडोल (मध्य प्रदेश)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 जनवरी 2026 को शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के भाटिया मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने विभागीय अधिकारियो को सौंपे गए दायित्वो का प्राथमिकता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में वाहन पार्किंग व्यवस्था, मंचीय कार्यक्रम, आमंत्रण पत्र, जनजातीय लोक कलाकरो की प्रस्तुतियां, चिकित्सा सुविधा, लोकार्पण, भूमिपूजन, हितलाभ का वितरण जैसे अन्य बिदुंओ पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए। 

 बैठक में विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, सदस्य जिला योजना समिति अमिता चपरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजोल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow