अलवर में 7 फरवरी 2027 को होगा टाइगर मैराथन का तीसरा संस्करण

Nov 6, 2026 - 21:33
 0  7
अलवर में 7 फरवरी 2027 को होगा टाइगर मैराथन का तीसरा संस्करण

अलवर। शुक्रवार को मूसी महारानी की छतरी पर केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं टाइगर मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर फील्ड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने टाइगर मैराथन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मैराथन का आधिकारिक शुभंकर ‘सरिस्का वीर’ का लोकार्पण किया ओर आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण किया गया। 

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अलवर टाइगर मैराथन के आधिकारिक शुभंकर ‘सरिस्का वीर’ का शुभारंभ रहा। सरिस्का वीर के माध्यम से बच्चों, युवाओं एवं परिवारों को बाघ संरक्षण, वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर सरिस्का वीर द्वारा केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं अभिनेता रणदीप हुड्डा को अलवर टाइगर मैराथन-2027 की आधिकारिक टी-शर्ट भेंट की गई।

इसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से टी-शर्ट का अनावरण किया तथा फोटो सेशन में भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन विभाग एवं वी-शक्ति ट्रस्ट के मध्य अलवर टाइगर मैराथन के संबंध में एमओयू हुआ, जिस पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से अतिरिक्त निदेशक राजेश शर्मा एवं वी-शक्ति ट्रस्ट की ओर से प्रज्ञा यादव ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान अतिथियों द्वारा मुम्बई हमले के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले अलवर निवासी कमांडो  सुनील जोधा एवं अजमेर निवासी अल्ट्रा रनर सुफिया सोफी का शॉल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
   
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आमजन को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलवर टाइगर मैराथन टाइगर एवं प्रकृति के संरक्षण के साथ पर्यटन को बढावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो खेल के साथ-साथ स्वस्थ नागरिक, सुरक्षित प्रकृति व सशक्त समाज का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस टाइगर मैराथन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढाते हुए देशवासियों को फिटनेस की जीवनशैली को अपनाने का संदेश देना है। 

उन्होंने कहा कि अलवर टाइगर मैराथन की परिकल्पना केवल खेल का आयोजन नहीं बल्कि फिटनेस को जन आन्दोलन बनाने, बाघों और वनों के प्रति जागरूकता बढाने, अलवर की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक संपदा को दुनिया के सामने लाने का सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरिस्का टाइगर रिजर्व केवल ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर न होकर बाबा भर्तृहरि की तपोस्थली, चारों तरफ सिद्ध पीठ हनुमानजी का वास एवं करणीमाता, नारायणी माता व नीलकण्ठ महादेव की शक्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले टाइगर का रिलोकेट सरिस्का टाइगर रिजर्व में हुआ था। 

अलवर टाइगर मैराथन के ब्राण्ड एंबेसडर रणदीप हुड्डा ने टाइगर संरक्षण एवं फिटनेस को समर्पित इस मैराथन से जोडने के लिए केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव का आभार जताते हुए अलवर टाइगर मैराथन को एक विचार बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस मैराथन के आयोजन से अलवर की संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सौन्दर्य, खान-पान, वेशभूषा, बोली को पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अलवर में एनसीआर के एकमात्र टाइगर रिजर्व के साथ गौरवशाली इतिहास जुडा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव एवं मैराथन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया के नारे से यूथ से जोडने का काम किया है। उन्होंने आमजन से अलवर टाइगर मैराथन के तृतीय संस्करण में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow