भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) ने धूमधाम से मनाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन

Jul 10, 2026 - 21:31
 0  7
भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) ने धूमधाम से मनाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन

लखनऊ, संवाददाता। देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन शुक्रवार को भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत द्वारा विकास नगर स्थित अपने कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया तत्पश्चात् विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगोंे ने राजनाथ सिंह के लम्बी राजनैतिक पारी से एक-दूसरे को अवगत कराया। इस अवसर पर केक काटा गया तथा लड्डू का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर लखनऊ संसदीय क्षेत्र में लम्बे समय से राजनैतिक एवं समाजिक सेवा से कार्य करने वाले 11 विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालो में प्रमोद बंसल, अरूण अवस्थी, संजय मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता, रमेश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख देवा बाराबंकी धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, शिवराम मिश्रा, सुरेश जयसवाल, हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, अनिल वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, नदीम भाई तथा वसीम भाई है। अजय त्रिपाठी मुन्ना, हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, रितेश गुप्ता, ताज खान तथा अनुज साहू ने सभी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि देश के लोकप्रिय नेता राजनाथ सिंह जी का राजनैतिक जीवन बेदाग रहा है। राजनैतिक जीवन में संगठन एवं सरकार के बड़े-बड़े पदों पर रहने के बावजूद किसी भी प्रकार को कोई दाग नहीं। वह राजनैतिक जीवन में जिस भी पद पर रहे, सभी जगह समाज हित एवं संगठन हित को ही पहले रखा। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को अपना परिवार समझने वाले राजनाथ सिंह के लम्बी आयु के लिए माता रानी एवं भगवान से प्रार्थना की।  

इस अवसर पर हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी राष्ट्रीय प्रभारी भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने कहा कि राजनाथ सिंह समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हैं और सभी वर्गों का ध्यान रखते हैं। रितेश गुप्ता भारतीय उद्योग किस व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनाथ सिंह जी को लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन प्राप्त हो, जिससे समाज को निरंतर उन्नति प्राप्त हो और विकास होता रहे। 

संगोष्ठी में राजेश यादव, यासिर अहमद, नदीम अहमद, ताज खान, योगेश अवस्थी, ईश्वक मौर्य, अनिल मौर्य, राम सुमिरन आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow