मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Jul 21, 2026 - 21:54
 0  3
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

सहारनपुर, संवाददाता। मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में आहूत की गई। 

जननी सुरक्षा योजना में खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित का यथाशीघ्र भुगतान कर रैंकिंग में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। फैमिली आईडी मंडल के तीनों जनपदों की सी श्रेणी, पंचायती राज में मुजफ्फरनगर को 15वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत में सी श्रेणी एवं 5वां राज्य वित्त आयोग में डी श्रेणी, पर्यटन विभाग की राज्य योजना में मजफ्फरनगर एवं सहारनपुर डी श्रेणी, महिला एवं बाल विकास विभाग के आईसीडीएस पोषण अभियान में मुजफ्फरनगर एवं शामली सी श्रेणी, सहारनपुर डी श्रेणी, लोक निर्माण विभाग के नई सड़कों के निर्माण में सहारनपुर सी श्रेणी, समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंडल के तीनों जनपदों की डी श्रेणी पर निर्देश दिए कि सम्बन्धित विभाग कार्यशैली में सुधार लाकर रैंकिंग में सुधार लाना सुनिश्चित करें।

मण्डलायुक्त ने वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा एवं जियो टैगिंग की जानकारी ली। खाद्य एवं रसद विभाग के अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के संबंध में यथाशीघ्र ग्राम स्तर पर भूमि चिन्हित कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उत्सव भवन बनाने के संबंध में भी जिला पंचायत राज अधिकारी को भूमि चिन्हित कर प्रपोजल भेजने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। शिक्षा के अधिकार के तहत सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र गरीब छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही उनकी फीस प्रतिपूर्ति भी समय से की जाए।

एनआरएलएम विभाग से सम्बन्धित योजना में लखपति दीदी की संख्या लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण की जाए। जीरो पावर्टी अभियान के तहत संबंधित सभी विभाग अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर संबंधित पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाएं।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस उप महा निरीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सभी को कानून व्यवस्था के प्रकरणों पर दृष्टि बनाए रखने एवं कांवड यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा तथा शिवभक्तों से मृदुल व्यवहार करने के निर्देश दिए।

डॉ0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाए। यह भी देखा जाए कि शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट है अथवा नहीं। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता भी की जाए। पोर्टल को अधिकारी स्वयं देखें अन्यथा अधिकारी ही इसके जिम्मेदार होंगे। आईजीआरएस प्रकरणों पर समय से आख्या प्रस्तुत करें एवं सुनिश्चित करें कि असंतुष्ट फीडबैक न जाए।

कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा में उन्होने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना में कोई भी आवेदन लम्बित न रखा जाए। संपत्ति नामांतरण में इस माह रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर अरविन्द कुमार चौहान, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली आलोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शामली सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त दुष्यंत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, चिकित्सा सहित संबंधित विभागों के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय वर्मा, पुलिस अधीक्षक शामली नरेंद्र प्रताप सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुडे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow