जिलाधिकारी ने बूढ़ी राप्ती नदी के ककरही-गोनहा तटबंध का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बूढ़ी राप्ती नदी के ककरही-गोनहा तटबंध का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड सतीश कुमार को निर्देश दिया कि वर्तमान समय में भारी बरसात हो रही है। तटबन्धों पर सतत निगरानी करे। संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते रहे। जिलाधिकारी द्वारा स्टोर रूम को भी देखा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में आवश्यक सामग्री स्टोर में उपलब्ध रहे। इसके अलावा निर्देश दिया कि जल स्तर बढ़ने पर सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले।
What's Your Reaction?