भारी बारिश के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने नदियों का किया निरीक्षण

Sep 26, 2026 - 20:01
 0  7
भारी बारिश के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने नदियों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जनपद में भारी बारिश के दृष्टिगत राप्ती नदी बांसी एवं बूढ़ी राप्ती नदी ककरही का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी तट को देखा। जनपद में लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक होने पर ही घरों से निकले। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निरंतर बंधों की निगरानी करते रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सूचित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow