शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए चला अभियान, प्रमुख मार्गों से हटवाया गया अतिक्रमण

Nov 27, 2026 - 20:03
 0  33
शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए चला अभियान, प्रमुख मार्गों से हटवाया गया अतिक्रमण

हमीरपुर (संवाददाता)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हमीरपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नगर पालिका की टीम द्वारा शहर के बस स्टैंड, अमन शहीद, नगर पालिका तिराहा सहित प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान संबंधित लोगों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत दिलाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी संचालित किए जाएंगे।

प्रशासन द्वारा जनसामान्य एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन के अभियान में सहयोग प्रदान करें। सामूहिक सहयोग से ही शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं जाम मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow