सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहबाद में कन्या जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

Nov 28, 2026 - 20:35
 0  6
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहबाद में कन्या जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

हरदोई (संवाददाता)। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहबाद में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन  स्टॉप सेंटर, शाहबाद से सेंटर मैनेजर मिथलेश वर्मा द्वारा नवजात बालिकाओं के जन्म पर सीएचसी अधीक्षक के साथ समन्वय कर नवजात बालिकाओं के अभिभावकों को बेबी किट प्रदान कर शुभकामनायें प्रेषित की गई तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जनकारी प्रदान कर पात्र लाभर्थियों को आवेदन हेतु कहा गया। 

कार्यकम में महिला कल्याण विभाग से शिवांगी तिवारी, रेनु देवी, अनस खान तथा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहबाद से स्टाफ नर्स नीलम व सुमन कुमारी आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow