सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में नीट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नवरत्नों का हुआ सम्मान

Jul 20, 2026 - 21:07
 0  31
सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में नीट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नवरत्नों का हुआ सम्मान

सुल्तानपुर, संवाददाता। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर के कई भैया बहनों ने नीट परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अद्वितीय सफलता प्राप्त की है। सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी द्वारा वन्दना सभा में उपस्थित विद्यालय के 9 नवरत्नों का मिष्ठान खिलाकर, माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

नीट परीक्षा क्रैक करने वाले इन छात्रों ने वन्दना सभा में उपस्थित भैया बहनों के समक्ष  नीट की तैयारी के संबंध में अपने अनमोल अनुभव भी साझा किए। पूर्णांक 720 में से बहनें सौम्या सिंह ने 594 और आस्था सिंह ने 593 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तो भैया अनुज साहू 636, अमन जायसवाल 613,आदर्श यादव 597, सूर्यांश पाण्डेय 593, उर्जित मिश्र 579,द्रव्यांश मौर्य 573 तथा भैया सुब्रत ने 567 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सम्मानजनक प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाले सभी भैया बहनों ने निन्यानबे परसेंटाइल से भी अधिक अंक प्राप्त किए, जो किसी भी विद्यालय के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि है।

सभी छात्रों ने इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय माता-पिता के सहयोग, प्रोत्साहन तथा विद्या मन्दिर के आचार्यों की प्रेरणा एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्य पाने के लिए अथक परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है।

नीट क्रैक करने वाले इन सभी भैया बहनों को विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी,अप्रबंधक डाक्टर पवन सिंह, अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष बलराम कसौधन ने अपना शुभाशीष एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर विज्ञान प्रमुख द्वारिका नाथ पाण्डेय, रमेश मिश्र, रवीन्द्र तिवारी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, अक्षय पाण्डेय, राहुल भट्ट, शेष मणि मिश्र, अनुराग द्विवेदी, डॉ अनुज श्रीवास्तव, सुमित मौर्य, रामानंद त्रिपाठी, भूपेन्द्र शुक्ल, विजय बहादुर यादव, दीनदयाल विश्वकर्मा, नीरज पाण्डेय, श्रद्धा शुक्ला, सुधा सिंह, रिंशू सिंह, कृष्ण पाल सिंह, संजय सिंह तथा भैया बहनों के माता-पिता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow