विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई गौरीगंज में रोजगार मेले का आयोजन, 117 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Jul 15, 2026 - 21:01
 0  11
विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई गौरीगंज में रोजगार मेले का आयोजन, 117 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अमेठी, संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज परिसर में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “आज का युग कौशल का युग है। युवाओं का हुनरमंद होना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने संस्थान द्वारा युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं से अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा निरंतर अपने कौशल का उन्नयन करते रहने का आह्वान किया। 

रोजगार मेले में 15 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने तकनीकी, गैर-तकनीकी, प्रबंधन एवं सेवा क्षेत्र के कुल 323 पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले में लगभग 323 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 117 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 

संस्थान के प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि, उपस्थित कंपनियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए इस प्रकार के आयोजनों का निरंतर आयोजन करता रहेगा। 

कार्यक्रम में अनुपमा रानी (जिला सेवायोजन अधिकारी), अभय कुमार सुमन (उपायुक्त उद्योग), डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी (जिला विद्यालय निरीक्षक), जनपद के समस्त राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, शिवाकांत द्विवेदी, अजय कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार, रोजगार मेला प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, एमआईएस मैनेजर मृत्युंजय तिवारी, संदीप सिंह सहित संस्थान के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। 

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास के लिए भी प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow