रोजगार मेले मे 1278 अभ्यर्थियों को किया गया चयनित
हरदोई (संवाददाता)। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बुधवार को सी०एस०एन०, डिग्री कालेज लखनऊ चुंगी, हरदोई में रोजगार मिशन के अन्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले में एल०आई०सी०, वी०जी० प्रा०लि०, जे०पी०प्रा०लि०, डी०सी०एम०सुगर मिल हरियावां, एसियन सर्विस प्रा०लि०, टूकॉम, क्वेस कॉर्प प्र०लि०, आदि 32 कंम्पनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में लगभग 3015 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
कम्पनी के अधिकारियों ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कम्पनी एवं उससे सम्बन्धित कार्य तथा प्राप्त वेतन व भत्ते के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। इच्छुक अभ्यर्थियों ने आवेदन के रूप में कम्पनी द्वारा निर्धारित प्रपत्र को भरकर परीक्षा/साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार के उपरान्त 1278 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट/चयनित किया गया।
इस अवसर पर आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने रोजगार मेले पर अपने विचार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?