जनपद में महिला किसान दिवस का आयोजन, 154 महिला कृषकों एवं उद्यमियों ने किया प्रतिभाग

Oct 15, 2026 - 20:39
 0  2
जनपद में महिला किसान दिवस का आयोजन, 154 महिला कृषकों एवं उद्यमियों ने किया प्रतिभाग

आजमगढ़ (संवाददाता)। कृषि निदेशालय (प्रसार अनुभाग), उ०प्र० के निर्देश परिपालन में कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा के सभाकक्ष में महिला किसान दिवस का आयोजन सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में जनपद के सुदूर क्षेत्रों से आये तमाम महिला कृषकों / उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। महिला कृषकों/उद्यमियों को तकनीकी ज्ञान से लाभान्वित करने हेतु त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन कराया गया। महिला किसान दिवस में कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा़ के वैज्ञानिकों द्वारा सम-सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए रबी फसल की तैयारी के बारे में जानकारी दी गयी। महिला कृषकों कों खेती के साथ पशुपालन, मौन पालन, कुक्कुट एवं मत्स्य पालन करते हुए अपनी आय में वृद्धि हेतु कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रेरित किया गया। 

प्रभारी उप कृषि निदेशक सदानन्द चौधरी ने विभाग के माध्यम से संचालित कृषि की योजनाओं तथा उसमें अनुमन्य अनुदान की जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को सहफसली खेती को अपनाने तथा खेतों की मेढ़ पर वृक्षारोपण करने एवं उनकी सुरक्षा करने का सुझाव दिया गया तथा कृषि के साथ-साथ एफ०पी०ओ० तथा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेते हुए उन्हें भी अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। किसान दिवस में कृषि एवं संवर्गीय विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की गयी। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा श्री अन्न की खेती करने हेतु अपील करते हुए इसके गुणों की विस्तृत जानकारी महिला कृषकों/उद्यमियों को दी गयी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 08 महिला कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला किसान दिवस कार्यक्रम में 154 महिला कृषकों/उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow