डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत पर सपाइयों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
हमीरपुर (संवाददाता)। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उनकी जीत से जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस जीत को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव का अग्रिम उपहार बताया। इस जीत में हमीरपुर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रही।
जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने डॉ. मान सिंह यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेरोजगारों की वेदना और पीडीए के सम्मान की जीत है। यह जीत 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों के संघर्ष और बेरोजगारों की वेदना की जीत है। यह पीड़ितों, दुखियों और अपमानित लोगों के सम्मान की जीत है। छात्रों के पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ जनता के आक्रोश का जवाब है। सरकारी नौकरियों में पीडीए को उचित हिस्सेदारी न मिलने के सवाल की जीत है। यह जनता के जनादेश, महंगाई की मार झेल रहे लोगों की पीड़ा और नौजवानों के भविष्य की जीत है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन को मजबूती मिली है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सभी कार्यकर्ता इसी उत्साह के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने भी इस जीत को समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए डॉ. मान सिंह यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रखेगी।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अच्छेलाल निषाद ने डॉ. मान सिंह यादव को लगातार दूसरी जीत पर बधाई देते हुए हमीरपुर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर राजबहादुर पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, अवधेश बहादुर सिंह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, नन्दकिशोर शिवहरे प्रदेश सदस्य, कुलदीप शुक्ला पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, मान सिंह यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, मईयाराम वर्मा पूर्व चेयरमैन, डॉ. समीम, लाला प्रधान जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, राजेश श्रीवास एडवोकेट, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, संजय श्रीवास सभासद, रवि यादव एडवोकेट सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?