जिलाधिकारी ने फसल क्षतिपूर्ति सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर (संवाददाता)। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति के आकलन हेतु किए जा रहे फसल क्षतिपूर्ति सर्वेक्षण कार्य का ग्राम पंचायत-देवलहा ग्रान्ट, टोला फूलपुर लाला का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर खेतों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सर्वेक्षण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं वास्तविक क्षति के आधार पर सर्वेक्षण किया जाए। सर्वेक्षण के दौरान किसी भी पात्र किसान का नाम छूटने न पाए तथा क्षति का सही आकलन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार अभिलेख तैयार किए जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण कार्य में पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही सर्वेक्षण में प्राप्त आंकड़ों का सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन द्वारा अनुमन्य फसल क्षतिपूर्ति का लाभ समय से उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सर्वे के पश्चात किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान किया जायेगा।
What's Your Reaction?