मीरपुर में एनजीटी नियमों की उड़ी धज्जियां, बेरी खंड 23/30 में नदी छोड़ किनारे पोकलैंड से अवैध खनन
हमीरपुर (संवाददाता)। जिले में खनन माफियाओं द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ताजा मामला बेरी खंड संख्या 23/30 किनारे पर भारी-भरकम पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है।
इस अवैध खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नदी के किनारे कई फीट गहरे गड्ढे खोदकर लाल रेत (मोरम) निकाली जा रही है। एनजीटी के नियमानुसार नदी की धारा से 3 मीटर से ज्यादा गहरा खनन नहीं किया जा सकता और किनारे से 50 मीटर की दूरी छोड़नी होती है, लेकिन यहाँ नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी-पोकलैंड से दिन-रात खनन हो रहा है।
आरोप है कि खनन माफिया नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बिगाड़ रहे हैं, जिससे जलस्तर गिर रहा है और खेतों में कटान का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
What's Your Reaction?