दिव्यता एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 412 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
सिद्धार्थनगर (संवाददाता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा से प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में बुधवार को दिव्यता, भव्यता एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 412 नवदम्पत्तियों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इनमें 303 हिन्दू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक विवाह सम्पन्न हुआ, जबकि 45 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार तथा बौद्ध धर्म के 64 जोड़ों को उनके धर्मानुसार कराया गया।
मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है आज मुख्यमंत्री द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। इस समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें। जनपद में बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है। आज यह ऐतिहासिक दिन है। हम सबको इसका साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने शादी करने वाले सभी नवयुगल जोड़ों को जिला प्रशासन केे माध्यम से नौकरी/प्लेसमेंट दिलाने का काम किया जा रही है। उन्होंने सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा वर-वधू को गुणवत्तापूर्ण सामान दिया जाता है। वधू के बैंक खाते में नगद धनराशि प्रेषित की जाती है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। डीबीटी के माध्यम से सीधे अनुदान की धनराशि लाभार्थी के खाते में प्रेषित किया जा रहा है। सभी नवविवाहित वर-वधू को आर्शीवाद दिया।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सदैव गरीबों के लिए चिन्ता रहती है। गरीब परिवारों के लोगों को बेटियों की शादी की चिन्ता रहती है इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है और उनको नई पारी की शुरूआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा अन्तिम लाइन में खड़े गरीब परिवारों को आवास, निःशुल्क खाद्यान्न, गैस सिलिण्डर आदि उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। सभी जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया।
पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब बेटियो के शादी की चिन्ता मुख्यमंत्री को थी इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह शुरू किया। बिना किसी भेदभाव के सबको योजनाओ का लाभ मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 64000 दिया जा रहा है तथा 21000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?