एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड नीट एवं जेई कोचिंग की नई शाखा का आशियाना में उद्घाटन

May 26, 2026 - 21:44
 0  4
एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड नीट एवं जेई कोचिंग की नई शाखा का आशियाना में उद्घाटन

लखनऊ, संवाददाता। एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड नीट एवं जेई कोचिंग की नई शाखा का उद्घाटन मंगलवार को लोकबंधु चौराहा, आशियाना के निकट किया गया। एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह एवं एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर मनीष सिंह ने फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर एस.के.डी. सिंह ने कहा कि संस्थान नीट एवं जेई अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं मनीष सिंह ने बताया कि नई शाखा आशियाना एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षकों एवं बेहतर अध्ययन वातावरण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow