जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
हरदोई (संवाददाता)। शुक्रवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति रहें।
What's Your Reaction?