पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय जल स्रोतों की साफ-सफाई कर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए किया गया जागरूक

Sep 20, 2026 - 21:09
 0  8
पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय जल स्रोतों की साफ-सफाई कर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए किया गया जागरूक

आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय जल स्रोतों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जल स्रोतों के आसपास फैले प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर साफ-सफाई की गई तथा जल स्रोतों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का अनावश्यक प्रयोग न करने तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने का संदेश दिया। लोगों को बताया गया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित जल स्रोत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इस दौरान आमजन से अपील की गई कि जल स्रोतों में किसी भी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक अथवा अपशिष्ट न डालें और अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही, सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनपद में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow