‘समाधान समारोह’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Jul 14, 2026 - 21:26
 0  3
‘समाधान समारोह’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर मनोज कुमार राय ने मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से ‘समाधान समारोह’ (विशेष लोक अदालत) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के तत्वावधान में 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाले ‘समाधान समारोह’ का उद्देश्य आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से लंबित वादों का त्वरित, सरल एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को विशेष लोक अदालत के महत्व से अवगत कराएगा तथा पात्र वादकारियों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर न्याय सुलभ बनाने में सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में जनपद के न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow