एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
हमीरपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का अवलोकन करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा समयबद्ध ढंग से शिकायतों का निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें और की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराएं।
What's Your Reaction?