कथित अवैध संबंधों के शक में भाई बना भाई का कातिल, गला रेतकर की निर्मम हत्या

Jul 13, 2026 - 21:39
 0  7
कथित अवैध संबंधों के शक में भाई बना भाई का कातिल, गला रेतकर की निर्मम हत्या

हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के राठ थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी के पुत्र ने बताया कि मेरे पिता हरदयाल कहीं बाहर से आए हुए थे। उन्होंने अपने बड़े भाई श्याम बिहारी को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो उन्होंने उनकी हत्या कर दी यह बात मेरे पिता हर दयाल ने मुझे जगा कर बताई थी, जिसकी सूचना मैंने पुलिस को दी

आरोप है कि छोटे भाई हरदयाल ने धारदार हथियार बांका से बड़े भाई श्याम बिहारी पुत्र स्वामी उम्र 62 वर्ष का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के भतीजे का दावा है कि मेरे पिता ने ही मेरे बड़े पापा हत्या की है। आरोपी हिरासत में है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस सुसंगत धारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow