14 साल पुराने लूट व हत्या के मामले का वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Aug 5, 2026 - 21:33
 0  17
14 साल पुराने लूट व हत्या के मामले का वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कुरारा (हमीरपुर), संवाददाता। कुरारा थाना पुलिस ने वर्ष 2012 के लूट और हत्या के चर्चित मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

पुलिस के अनुसार, बुधवार को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में धारा 394 व 302 आईपीसी से संबंधित वारंटी बल्लू निगम उर्फ सर्वेन्द्र (45) पुत्र स्वर्गीय सरजू प्रसाद निगम को कस्बा कुरारा से गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी मूल रूप से ग्राम बीबीपुर, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर का निवासी है तथा वर्तमान में हनुमान टोरिया के पीछे मुक्ति धाम रोड, थाना ओरछा, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम दत्त, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी पंकज कुमार और आरक्षी विशाल सेजवार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow