जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की सुनी समस्याएं
हरदोई (संवाददाता)। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट संजय कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक आशुतोष सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?