पीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

Oct 14, 2026 - 20:40
 0  1
पीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

हरदोई (संवाददाता)। बुधवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रहे। परीक्षार्थियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र व्यवस्थापक मानकों के अनुरूप कक्ष निरीक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करे। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न होने पाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य कोषाधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow