बारह वर्षीय नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jun 4, 2026 - 20:21
 0  6
बारह वर्षीय नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सादुल्लानगर (बलरामपुर), संवाददाता। थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के रानीपुर गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 2 जून की बताई जा रही है, जबकि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर 3 जून को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि कुछ युवकों ने बालक को कोल्ड ड्रिंक और पैसे का लालच देकर गांव के बाहर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना सादुल्लानगर में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद फरहान (19) और अफसर रजा (23) निवासी रानीपुर को देवरिया इनायत के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किए जाने का दावा पुलिस ने किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले में नामजद एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow