जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

Sep 16, 2026 - 19:10
 0  5
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। 

बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि आप लोगो की जो भी शिकायतंे है उसे लिखित में दें, जिससे समस्याओ का निस्तारण कराया जा सके। 

जिलाधिकारी ने किसान दिवस में सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानो को किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा व बीज तथा सिंचाई से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि नहरो में पानी का संचालन एवं नलकूपों को सही कराकर संचालित कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। 

बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी विमलकान्त, सहायक निदेशक मत्स्य नन्द किशोर तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow