महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Sep 11, 2025 - 20:41
 0  27
महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

हरदोई। उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत गुरूवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम पर कार्यक्रम कर जानकारी प्रदान की गई। 

पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत बाल सभा, बाल विवाह, बाल यौन शोषण की रोकथाम, बच्चों के अधिकार पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया गया, जिसमें संक्षेप में, बाल सभाएँ न केवल बच्चों को ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि समुदायों में बाल संरक्षण के प्रति एक मजबूत और सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं, जो बाल विवाह और बाल शोषण जैसी हानिकारक प्रथाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। 

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। 

कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापक एवं अध्यापिकागण वन स्टॉप सेंटर से सुरभि सिंह एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से संध्या उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow